Indian News : इंदौर | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार 9 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए | उन्होंने बिजासन फारेस्ट कैम्प में पौधरोपण किया | उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वन मंत्री नागरसिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे |

Read More>>>नहर की दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत….

इससे पहले मंगलवार को रेजीडेंसी में मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इंदौर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन की धरती है | जो हमेशा देश को प्रेरणा देता है | पीएम ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में देखा है |




Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को पूरा विश्व अपना रहा है | इसी से हम पर्यावरण की चुनौतियों से लड़ पाएंगे | एक पेड़ मां के नाम एक सामाजिक आंदोलन है | इंदौर से शुरू हुआ यह अभियान देश के सभी गांव-शहर को प्रेरणा देगा |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page