लोगों से कहा- यही मेरी लाइफ है, अलग किए तो जान दे दूंगा

Indian News : आगरा।  आगरा में एक युवक का महिला के लिए प्यार या दिवानापन सामने आया। परिवार परामर्श केंद्र में लड़का अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ था। अधिकारियों और पत्नी के सामने लड़का बोला- मैडम मैं प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता। चाहे मुझे जेल हो जाए। परिवार परामर्श केंद्र में युवक काउंसलिंग के दौरान पत्नी के सामने ही काउंसलरों से यह कह रहा था। मामला बेलनगंज का है। जहां बेलनगंज का ही रहने वाले 25 वर्षीय युवक 47 साल की प्रेमिका के चक्कर में अपने पांच वर्षीय बेटे और पत्नी को छोड़कर लिव इन में रह रहा है। पत्नी का आरोप है कि आवास विकास की रहने वाली महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी को साथ लेकर उसके पति के साथ रहती है।

परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने कहा कि पहले पति आगरा में ही किराए के मकान में रहता था। उसे इस बात की जानकारी ही नहीं हो पायी। लेकिन उसके अफेयर की जानकारी होने पर पति महिला को अपने साथ लेकर जयपुर चला गया। अब आने को तैयार नहीं है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।




उसका कहना है कि उसे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। वहीं लड़के का कहना है कि वो किसी कार्रवाई के डर से भी अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ेगा। लड़के ने अधिकारियों से कहा कि अगर उसे जेल भी जाना पड़ा तो भी वो महिला को छोड़कर पत्नी के पास नहीं जाएगा।

You cannot copy content of this page