Indian News : एक रिटायर्ड आर्किटेक्ट ने पानी के अंदर 12,000 साल पुराना शहर खोजने का दावा किया है। शख्स का नाम क्रैकपॉट जॉर्ज गेले (Crackpot George Gelé) है, जो खुद को शौकिया आर्किटेक्ट (Amateur Archaeologist) कहते हैं। उन्होंने मेक्सिको (Mexico) की खाड़ी में Chandleur Islands पर पानी के नीचे रहस्यमय प्राचीन शहर में बनी इमारतों के अवशेष (पत्थर) मिलने का दावा किया है। हालांकि, उनके दावे पर विशेषज्ञों को ज्यादा भरोसा नहीं है। लेकिन उनकी खोज चर्चा का विषय जरूर बन चुकी है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्ज ने बताया कि जिस जगह उन्हें 12,000 साल पुराने शहर के अवशेष मिले हैं, वो उस साइट पर कथित तौर पर 44 बार गए थे। उन्होंने WWL-TV से कहा, ‘सैकड़ों इमारतें हैं, जो रेत और गाद से ढकी हैं।

वो गीजा के महान पिरामिड से संबंध रखती हैं। उनके अनुसार, किसी ने मिसिसिपी नदी के नीचे एक अरब पत्थर तैराए, और उन्हें बाहर जोड़ा… जो बाद में New Orleans बन गया।’

‘डेली स्टार’ की खबर ने अनुसार, जॉर्ज करीब 50 साल से ‘प्रमुख इमारतों के अवशेष’ और ‘विशाल पिरामिड’ का अध्ययन कर रहे हैं। हाल ही, जब वो नाव से समुद्र में गए, तो उन्हें कथित तौर पर 12,000 साल पुराना ग्रेनाइट का शहर मिला! हालांकि, उन्होंने जिस जगह शहर के मिलने का दावा किया है वह इलाका पहले भी स्थानीय चर्चा में रह चुका है।

क्योंकि स्थानीय मछुआरे कई बार जाल में अजीब चट्टानों के फंसने के दावे करते रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर पानी के अंदर मोटे और ठोस ग्रेनाइट वाली विचित्र संरचना का निर्माण कौन कर सकता है?

You cannot copy content of this page