हरमनप्रीत कौर होंगी अगली सीरीज में कप्तान


महिला क्रिकेट की तेंदुलर का 23 साल का सफर खत्म


मिताली राज ने ट्वीट कर दी जानकारी

Indian News : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फार्मेट्स से संन्यास ले लिया है.. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी | मिताली ने सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है | उन्होंने लिखा कि वे अपनी दूसरी इनिंग्स पर ध्यान देंगी…हालांकि, उन्होंने यह जाहिर नहीं किया है कि यह दूसरी पारी क्या होगी | श्रीलंका के खिलाफ जून में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है | 23 साल का करियर हुआ खत्म

मिताली राज ने टीम इंडिया के लिए 26 जून 1999 को डेब्यू किया था | वो पिछले 23 साल से भारतीय टीम के लिए खेल रही थी। 39 साल की मिताली ने टीम इंडिया के लिए 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं | उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में भी वो टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलने उतरीं |

सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा था। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं | उन्होंने भी भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है |

मिताली राज के आलावा सचिन तेंदुलकर भारत के लिए एकमात्र क्रिकेटर हैं | जिन्होंने छह विश्व कप खेले हैं, सचिन भारत के लिए 1992 से लेकर 2011 तक भारत के लिए छह विश्व कप खेले और अपने आखिरी विश्व कप में जीत हासिल की 39 साल की मिताली राज को महिला क्रिकेट का सचिन कहा जाता है |


You cannot copy content of this page