Indian News : भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भी आगे बढ़ गया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल बनने की संभावना है। इससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और केरल शामिल हैं।

उधर, दिल्ली में गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। कल से लगातार बारिश के कारण रातभर में दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई कारें डूब गईं। कई निचली जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई।

Read More >>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (28/06/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page