Indian News : भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठा है | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर समेत कांग्रेसियों ने विधानसभा के गर्भ गृह से नेहरू की तस्वीर हटाने का विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सदस्यों ने हाथ में सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर,और पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लेकर विरोध किया।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

इसके बाद विपक्ष ने अंबेडकर,नेहरू और सरदार पटेल की तस्वीर सदन के अंदर ले जाने की कोशिश की लेकिन मार्शलों ने उन्हें सदन के गेट पर ही रोक दिया। जिसके बाद सराकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान मार्शलों ने विपक्ष के हाथों से तस्वीर छीनी। मामला शाेत करवाने के बाद विपक्ष बगैर तस्वीर के अंदर गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शेष बचे विधानसभा सदस्यों को विधायक पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का प्रस्ताव रखा।

Read More >>>> बिना लाइसेंस बेच रहे अंडा मांस, निगम ने दुकानों को किया सील…| Madhya Pradesh

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र सिंह तोमर को अनुशासित समर्पित कार्यकर्ता बताया। आगे उन्होंने कहा कि वे अगर भाजपा के अध्यक्ष बने तब आपका पुरुषार्थ विनम्रता झलकती थी। कृषि मंत्री के रूप में आपने अपनी छाप छोड़ी है। पक्ष और विपक्ष में आप लोकप्रिय है। नरेंद्र सिंह तोमर के अध्यक्ष रहते विधानसभा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव जी का भी आभार मानता हूं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा अध्यक्ष के समर्थन में प्रस्ताव रखा।

Read More >>>>खुर्सीपार में स्थिति नियंत्रण से बाहर, डायरिया से हुई महिला की मौत | Chhattisgarh

फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र सिंह तोमर के अध्यक्ष पद के समर्थन में प्रस्ताव रखा और कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर अद्भुत व्यक्तित्व है। इसके बाद प्रहलाद पटेल ने नरेंद्र सिंह तोमर के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा। तोमर ने कहा कि सदन ने सर्वसम्मति से ऐसे व्यक्तित्व को आसंदी पर बिठाया जिनका दीर्घ अनुभव है। आजादी के 75 साल बाद मप्र का सदन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इसके बाद सर्वसम्मति के साथ आसंदी पर बैठे नरेंद्र सिंह तोमर मप्र विधानसभा के नए अध्यक्ष बनाए गए।

Read More >>>> बिना लाइसेंस बेच रहे अंडा मांस, निगम ने दुकानों को किया सील…| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page