Indian News

Munna Bhai MBBS : संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में मुन्ना और सर्किट का रोल किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से दर्शकों का इतना मनोरंजन किया कि फिल्म के तीसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार है। मुन्ना भाई चले अमेरिका नाम के टाइटल से एक प्रोमो भी आया था, लेकिन उसके बाद बात आगे नहीं बढ़ी। दोनों कलाकारों से फिल्म को लेकर कई बार सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे मेकर्स के ऊपर छोड़ दिया। अब एक बार फिर से दोनों साथ दिखे। उनकी तस्वीर सामने आने के बाद मुन्ना भाई-3 के कयास लगाए जाने लगे। तो क्या वाकई यह फिल्म आने वाली है या फिर कोई और प्रोजेक्ट है आगे बताते हैं।

किस प्रोजेक्ट के लिए जुटे साथ-
संजय दत्त और अरशद वारसी की लेटेस्ट तस्वीर फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। दोनों बैठे हुए हैं। संजय दत्त ने अरशद वारसी के कंधे पर हाथ रखा है। वे कैमरे की ओर देख रहे हैं। संजय दत्त ने व्हाइट कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है। वहीं अरशद वारसी ऑल ब्लैक लुक में हैं। अगर आप भी मु्न्ना भाई-3 को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं तो बता दें कि दोनों साथ में तो दिखेगे लेकिन यह एक ऐड के लिए शूट है। दोनों को साथ में देखकर फैन्स को मु्न्ना भाई एमबीबीएस की याद आ गई होगी। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इस फिल्म की चर्चा चल पड़ी है।




साथ में कर रहे एक फिल्म-
इससे पहले जनवरी 2023 में संजय दत्त और अरशद वारसी की एक अन्य फोटो आई थी। जिसमें दोनों जेल की सलाखों के पीछे कैदियों के गेटअप में थे। संजय दत्त ने उस फोटो को शेयर किया था और लिखा था, हमारा इंतजार आपसे ज्यादा है लेकिन अब यह इंतजार खत्म हुआ। मेरे भाई अरशद वारसी के साथ फिर से एक मूवी में… इसे दिखाने का इंतजार है। पोस्टर में लिखा गया फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके निर्देशक सिद्धांत सचदेव हैं।

You cannot copy content of this page