Indian News : नई दिल्ली । एन चंद्रशेखर N Chandrasekaran दोबारा टाटा संस के चेयरमैन बन गए हैं। टाटा संस Tata sons के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। इसमें चंद्रशेखर का कार्यकाल 5 साल बढ़ाने का फैसला लिया गया। चंद्रशेखर को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन पहली बार बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को खत्म हो रहा था।

टाटा समूह Tata group देश का सबसे बड़ा बिजनेस घराना है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा सूचीबद्ध कंपनियां हैं। टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा केमिकल इस समूह की बड़ी कंपनियां है। टाटा संस के चेयरमैन का पद बहुत अहम है, क्योंकि वह टाटा समूह की कंपनियों का भी प्रमुख होता है। उनकी बिजनेस ग्रोथ, स्ट्रेटेजी जैसे फैसलों में उसका सबसे बड़ा योगदान होता है।

You cannot copy content of this page