Indian News : जबलपुर | लोकसभा चुनाव 2024 का डंका बज गया है | राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने चुनावी अखाड़ा संभाल लिया है | इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं | नड्डा पहले जबलपुर का दौरा करेंगे | जहां आज वे महाकौशल अंचल से ही मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे | तय कार्यक्रम के अनुसार, बीजेपी अक्ष्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मंगलवार को सुबह 11 बजे दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन होने जा रहा है | जेपी नड्डा 11:30 बजे मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे | इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

कार्यक्रम के मुताबिक, नड्डा शाम 6:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कटी बैठक में सम्मिलित होंगे | शाम 7:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नगर स्थित पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर जी के निवास स्थान में जाकर उनसे भेंट करेंगे | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 1 बजे डुमना से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे | जहां शाम 4 बजे वह पुनः वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे | राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार की रात्रि विश्राम जबलपुर संस्कारधानी में ही करेंगे | अगले दिन बुधवार को सुबह जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे |

Read More >>>> न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई गिरावट, जानें मौसम का हाल..| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page