Indian News : नई दिल्ली। आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने Z+सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF कर्मियों द्वारा Z+सिक्योरिटी दिया है। भाजपा ने मंगलवार को ही झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को NDA का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम आगामी राष्ट्रपति के लिए घोषित किया गया। बता दें द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

क्या होती है Z + सिक्योरिटी

Z + सिक्योरिटी ज्यादातर केंद्र सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मशहूर राजनेता व बड़े ब्यूरोक्रेट्स को मुहैया कराई जाती है। जिसमें 36 सुरक्षाकर्मी सेवा में तैनात किए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एनएसजी के 10 कमांडोज भी शामिल हैं। इन कमांडोज को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाता है। इसमें तीन घेरे में सुरक्षा की जाती है। पहले घेरे में एनएसजी सुरक्षा में लगाए जाते हैं, इसके बाद एसपीजी के अधिकारी तैनात किए जाते हैं और इसके साथ ही आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाते हैं।

You cannot copy content of this page