Indian News : ग्रीस के तट के पास समुद्र में एक नाव डूबने से करीब 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक हादसा 14 जून को हुआ। अब तक 79 शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नाव लीबिया से इटली जा रही थी। यूएन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने जानकारी दी है कि नाव में 700 से 750 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ 104 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है।

बताया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोग सवार होने की वजह से नाव समुद्र में डूब गई। ​​​​​यूएन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने बताया कि नाव पर सवार ज्यादातर लोग सीरिया, पाकिस्तान और इजिप्ट के थे। वहीं ग्रीक कोस्टगार्ड ने जानकारी दी है कि हादसे में बचे हुए 9 लोगों को मानव तस्करी के संदेह में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन पर एक आपराधिक संगठन बनाने का आरोप भी लगाया गया था। ग्रीस सरकार ने हादसे के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

@indiannewsmpcg

You cannot copy content of this page