Indian News : गाजियाबाद | ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में शाम से घर में छिपे पड़ोसी युवक ने देर रात महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया | अत्यधिक रक्तस्राव होने से पीड़िता बेहोश हो गई | पड़ोसियों ने एंबुलेंस से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की कॉलोनी में विधवा महिला अपने बच्चों के साथ रहती है | महिला के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला अरुण उसे काफी समय से परेशान कर रहा था | रात जब बिजली कटने पर घर के बाहर खड़ी होकर पड़ोसी महिलाओं से बात करने लगी | इसी दौरान किसी समय अरुण उसके घर में आकर छिप गया | इसके बाद बिजली आने पर महिला और बच्चे खाना खाकर सो गए |

महिला का आरोप है कि देर रात अरुण ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया | आरोपी ने इस कदर हैवानियत दिखाई की अत्यधिक रक्तस्राव से महिला बेहोश हो गई | घटना को अंजाम देकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया | पड़ोसियों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया | जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया | एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है | आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है |

You cannot copy content of this page