Indian News : दिल्ली। Electric Car आए दिन कोई न कोई व्यक्ति नए नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। इसके लिए लोग सारी हदे पार कर जाते हैं। ठीक इसी तरह ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में  नया रिकॉर्ड  जुड़ गया हैं। यह रिकॉर्ड किसी इंसान ने नहीं बल्कि Electric Car ने बनाया हैं। वॉरेन बफेट समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, BYD (Build Your Dreams) India, बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) इंडिया ने ‘सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया’ पहल के दौरान अपने ऑल-न्यू e6 इलेक्ट्रिक वाहन में अधिकतम दूरी तय करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

इस कार्यक्रम के तहत BYD e6 छह दिनों में मुंबई से नई दिल्ली तक 2203 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसमें चार राज्यों के नौ शहरों को शामिल किया गया, जो देश में इलेक्ट्रिक वाहन में तय की गई सबसे लंबी यात्रा है। इस यात्रा के दौरान, e6 EV राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरी। आज तक, BYD e6 ने अपने भागीदारों के साथ पूरे भारत में कुल 47,957,202 किमी की दूरी तय की है। जो मुंबई से दिल्ली की 10,883 राउंड ट्रिप के बराबर है।

You cannot copy content of this page