Indian News : लखनऊ | यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द कर दिया गया है | उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने खुद इस बात की जानकारी दी है | इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत बताई है | राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत! उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई |

संदेश साफ है – सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है | जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे | बता दें कि यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में आयोजित कराई गई थी | अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है | अब 6 महीने के अंदर दोबारा एग्जाम होंगे |

Read More >>>> नशे का कारोबार रोकने Bemetara SP ने ली बैठक |

@indiannewsmpcg

Indian News

74415984153

You cannot copy content of this page