Indian News : सुल्तानपुर | कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र के बीच 26 जुलाई को यूपी के सुल्तानपुर में एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे | यहां लंबी सुनवाई के बाद भी अदालत किसी फैसले पर नहीं पहुंची |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

अब मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी | यानी राहुल गांधी को अब 12 अगस्त को पेश होना होगा | फिलहाल राहुल गांधी सुल्तानपुर से लखनऊ के लिए रवान हो गए हैं | राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि सभी आरोप झूठे हैं |

Read More>>>Aaj Ka ank jyotish | Aaj का अंकज्योतिष 26/07/2024 | आज ये होगा आपका अंक ज्योति !

यह शिकायत राजनीतिक द्वेष के कारण दर्ज कराई गई है | अदालत ने इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की है | इस दिन शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने होंगे | जिस पर अदालत में जिरह की जाएगी |

You cannot copy content of this page