Indian News : अंक शास्त्र के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अंक अनलकी। आजकल व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी सोच समझकर चूज करता है। वह उन्हीं अंकों का चुनाव करता है, जो उसके लिए शुभ होते हैं। जिससे उसे परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

अंक विज्ञान में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का आर्कषक व्यक्तित्व होता है। इन लोगों के अंदर पैसा कमाने का एक जुनून सा होता है। आइये जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की खास बातें…

नंबर 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। जो प्रेम और शांति का प्रतीक हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति शरीर से मजबूत और देखने में चार्मिंग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों का बुढ़ापा जल्दी दिखाई नहीं देता। ये लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों में पैसा कमाने का जबरदस्त जुनून होता है। इसके लिए ये अपने कार्यस्थल और व्यापार में खूब मेहनत भी करते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी कहे जाते हैं।




लग्जरी लाइफ जीना करते हैं पसंद :

इन लोगों की शिक्षा अमूमन अच्छी होती है। ये अपने प्रयासों से लाइफ में धन भी खूब कमाते हैं। लेकिन इन्हें आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये पैसा खर्च करने के भी शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- मंहगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों के काम शुक्र देव के प्रभाव से बनते चले जाते हैं।

शुक्र ग्रह के प्रभाव इन जन्मतिथि वाले लोग मीडिया, फैशन डिजाइनिंग या एक्टिंग का कोर्स करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही वस्त्र, लग्जरी आयटम, सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार इन्हें खूब तरक्की दिलाता है। इनकी मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी पटरी खाती है। साथ ही 2, 3 और 9 मूलांक वाले भी इनके लिए अच्छे रहते हैं। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है। इस रंग का रूमाल अपने हाथ आप हमेशा रख सकते हैं, जो आपका लकी चार्म साबित हो सकता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Indian News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You cannot copy content of this page