Indian News : देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर  Presidential Election सियासत तेज हो चुकी है. सभी की नजरें इस समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर टिकी हई है. विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है , तो वही NDA ने अपनी ओर से द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीद वार बनाया है. वही अब खबर आ रही है की द्रौपदी मुर्मू बाद अब विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भी Z+ सुरक्षा दी गई है.

द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी अपना नामांकन




वहीं एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अपना नामांकन आज ही दाखिल करेंगी इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंची थींजहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की.

You cannot copy content of this page