Indian News : दतिया।  मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर का जमकर स्वागत किया। वहीं तोमर ने पीतांबरा पीठ पर पहुंच कर मां बगलामुखी देवी और वनखण्डेश्वर महादेव के दर्शन किए l

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दरअसल, आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दतिया दौरे पर रहे। उन्होंने यहां पहुंच कर पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी देवी और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा पाठ की। वहीं मीडिया से चर्चा कर उन्होंने कहा कि, प्रदेश की विधानसभा अच्छे से चल रही है। वहीं विपक्षी दल हताश हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Read More >>>> CM ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…| Chhattisgarh




बतादें कि, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मुरैना एसडीएम और तहसीलदार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पैर छूते हुए नजर आए थे। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेसियों ने धड़ाधड़ ट्वीट करना भी शुरू कर दिया था। ग्वालियर कांग्रेस प्रवक्ता ने तो इसे सत्ता से भयभीत नौकरशाही बताया था।

Read More >>>> पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार | Assam

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page