Indian News

नई दिल्ली। Accident तंजानिया के विक्टोरिया झील में रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 49 यात्री सवार थे। अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे विमान में 49 यात्री सवार थे और अब तक 23 को बचा लिया गया है। तंजानिया की पुलिस ने बताया कि यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ। इसके साथ ही यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

You cannot copy content of this page