Indian News : शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 239 अंक की बढ़त के साथ 71,970 के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी में भी 54 अंक की तेजी रही। ये 21,825 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में आज 7% की गिरावट है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक को इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने HDFC बैंक ग्रुप को इंडसइंड बैंक में 9.5% की एग्रीगेट होल्डिंग खरीदने की अनुमति दी है। इंडसइंड बैंक ने इसे लेकर एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO 5 फरवरी से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹920 करोड़ जुटाना चाहती है | इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 96 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹155 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,880 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,248 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,440 इन्वेस्ट करने होंगे।

Read More >>>> Telegram पर फर्जी पेपर बेचने वाले 2 युवक गिरफ्तार….| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page