Indian News : गोहाना | हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। लोगों के लिए 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने एक दिन पहले ही पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रधानमंत्री के साथ रैली में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी विधानसभा चुनाव में उनके लिए संजीवनी साबित होंगे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आ चुके हैं। हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। आज गोहाना रैली में मोदी 3 जिलों रोहतक, सोनीपत व पानीपत की 22 विधानसभा सीटों से आने वाले वर्करों को संबोधित करेंगे। मोदी की लोकसभा चुनाव में 4 महीने पहले भी गोहाना में रैली हो चुकी है।




Read more>>>>जम्मू-कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी….

मोदी की रैली गोहाना में पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे पर सेक्टर 13-14 के ग्राउंड पर होगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। रैली में लोगों के बैठने के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 22 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। महिलाओं व पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। यहां पर 3 हेलिकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था की गई है।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page