Indian News : रायपुर।  राजधानी के तेलीबांधा पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर फाइव स्टार होटल हयात में दबिश देकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग राज्यों के बड़े-बड़े शहरों की 11 लड़कियां सहित 2 दलाल को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर के बड़े होटलों में जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच किए तो सही पाया गया। जिसके बाद आज होटल हयात में दबिश देकर 11 लड़कियों के साथ दो दलाल विप्लव उर्फ राहुल चौरड़िया 34 वर्ष निवासी पंचशील नगर व पंकज गोयल 29 वर्ष निवासी अवंति विहार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट भी शामिल है।

गिरफ्तार सभी लड़कियां प्रदेश के बाहर की बताई जा रही है। जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अधिकांश दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कोलकाता और बैंग्लुरू की लड़कियां है। वहीं गिरफ्तार लड़कियों एवं दलाल से पूछताछ जारी है। जिससे इसमें बड़े नामचीन एवं रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सकता है।

You cannot copy content of this page