Indian News : भिलाई। SP के निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिबंधित गांजा बिक्री के खिलाफ अभियान के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित गांजा बेचने के आदी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांजा के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

राजीव नगर सिन्हा भवन के पीछे दुर्ग अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल पहूचकर घेराबंदी कर लोकेश्वर सिन्हा उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा बेचने पर पकडा गया जिसके कब्जे से 3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर समय सदर में आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 15/2024, धारा 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

Read More >>>> सचिन पायलट आज राजीव भवन में लेंगे कांग्रेस नेताओं की बैठक….| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page