Indian News : दुर्ग | भिलाई की सुपेला थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलाता पाई है। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों गिरफ्तार किया है। इनके बास से सोने चांदी के जेवरात विदेशी नोट व नगदी रकम सहित करीब 8 लाख रुपये माल जब्त किया गया है। चोरी के मामले में जानकारी देते हुए दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार चोरी के मामले हो रहे थे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने अराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष सूत्र लगाए और जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर निगाह रखी। इसके साथ ही घटना स्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को देखा गया। इसमें कुछ संदिग्ध लोग बाइक में सवार दिखे। जांच में पता चला कि बाइक सवार संदिग्ध लोग दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं। टीम ने उनका पता लगाया। इसके बाद सुपेला पुलिस हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र जिला अंतर्गत शाहबाद स्थित डेहा कालोनी पहुंची और वहां से सुखविन्दर सिंग नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Read More >>>>Live : Gwalior में राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार | @IndianNewsMPCG

पूछताछ में उसने अपने साथी शाहबाद निवासी कार्तिक कुमार एवं विशाल कुमार के साथ मिलकर दुर्ग भिलाई में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार दुर्ग लाई और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा। सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि भिलाई में रहने वाला सुरजीत सिंह ने उन्हें भिलाई बुलाया था। यहां उसने पहले से तय करके रखा था कि किन घरों में चोरी करना है। इसके बाद सुरजीत के बताए मुताबिक उन्होंने 2 सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के पास सो दो सोने की अंगूठी को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी सुरजीत सिंह को भी भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page