Indian News : बिलासपुर | जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 19.75 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मस्त राम निवासी गांव भोजपुर डाकघर सुईं सुरहाड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी खारसी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान एक व्यक्ति खारसी से लाड़ाघाट की ओर पैदल जा रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका। तभी वह पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 19.75 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
Read More >>>> आगजनी की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : CM डॉ. यादव
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153