Indian News – भिलाई। पावर हाउस, सब्जी मंडी के पास, एसबीएस अस्पताल के पीछे की बस्ती में आग की बड़ी घटना हो गई है। जिसमे करीब 60 से 70 घर पूरी तरह स्वाहा होने की जानकारी मिल रही है। बस्ती में कई घरों के सिलेंडर फटने के कारण आग और भयानक हो गया है और बस्ती के घरों को अपने चपेट में लेते गया। जिसके कारण एक दूसरे से लगे घरों के सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए है और आग की लपटे कई किलो मीटर दूर से देखने को मिला। आग का अंदाजा आप वीडियो देख कर लगा सकते है की वह कितना भयानक रूप ले चुका है।छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया अब तक करीब 10-15 सिलेंडर फटने की जानकारी मिली है। उस क्षेत्र के सभी घर आग की चपेट में आ गए हैं। जन हानि होने की सूचना नही है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। सूचना पर छावनी पुलिस भी मौके पर मौजूद है।आग कैसे लगी है इसकी आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल बचाव व राहत कार्य जारी है।

You cannot copy content of this page