Indian News : देश के 14वें राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और वे राष्‍ट्रपति पद से रिटायर हो जाएंगे। इसी बीच देश में राष्ट्रपति चुनाव की हलचल काफी तेज हैं। नए राष्ट्रपति के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्यसभा सदस्य तथा बिहारराज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। ऐसे में लोगो के मन में सवाल उठता हैं कि रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद कहा रहेंगे? उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएगी? तो हम आपके इन उलझनों को दूर करने जा रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी ये सुविधाएं




प्रेसिंडेट इमॉल्‍यूमेंट्स एक्ट 1951 के मुताबिक पूर्व राष्‍ट्रपति को फर्निशड बंगला मिलता है। उन्हें सरकार राजधानी में केंद्रीय मंत्री को आवंटित होने वाला बंगला ही आवंटित करती है। उनके निधन के बाद यह बंगला उनकी पत्नी या पति को मिल जाता है। जिसका खर्चा सरकार उठाती है।

राष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति के बाद दो फ्री लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन भी दिया जाता है। जिसमें नेशनल रोमिंग की सुविधा होती है। वे लाइफ टाइम ट्रेन और फ्लाइट में मुफ्त में सफर कर सकते हैं। इसके अलावा फ्री बिजली, पानी, 1करोड़ की कार और ड्राइवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यहाँ रहेंगे राष्ट्रपति

रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति 12 जनपथ के बंगले में निवास करेंगे। पहले यहाँ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहा करते थे। उनके मृत्यु के बाद से यह बंगला खली हो गया था। यह बंगला दिल्ली में स्थित हैं।

पेंशन-भत्ता

पूर्व राष्ट्रपति को राष्ट्रपति पेंशन नियम 1962 के तहत कई सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व राष्ट्रपति की कार के ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल का खर्च भी सरकार उठाती है। सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को देश में कहीं भी मुफ्त आवास, पानी और बिजली की सुविधा मिलती है।

भारत के राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं। उन्हें हर महीने डेढ़ लाख यानी 1.50 लाख रुपए पेंशन दिया जाता है। उनकी पत्नी को हर महीने 30 हजार रुपए की सचिवीय सहायता मिलती है। स्टाफ खर्च के लिए हर साल 60 हजार रुपए मिलते हैं। ट्रेन या फ्लाइट में वे अपने साथ किसी भी एक आदमी को ले जा सकते हैं।

कब नहीं मिलेगी ये सुविधाएँ

जब राष्ट्रपति के परिवार में कोई भी सदस्य इस पद के दोबारा चुनाव लड़ेंगे और राष्ट्रपति बन जाते हैं तो ये सुविधाए तब तक के निरस्त कर दी जाएगी जब तक वापस रिटायर नहीं हो जाते।

You cannot copy content of this page