Indian News दुर्ग : बद्रीनारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते गंभीर महिला संबंधित अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 30/01/2022 को पीडिता/प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनका जान पहचान वर्ष 2020 में ऋिषि यादव पिता विश्वेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी दयानंद आर्य नगर दुर्ग से हुआ था।

पीडिता को आरोपी ऋषि यादव द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 09.07.2021 से दिनांक 10.08.2021 मध्य
जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में दिनांक 30.01.2022 को अपराध क्रमांक 32/2022 धारा 376, 376(2)(n) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।




विवेचना दौरानआरोपी की पता साजी कर आरोपी ऋिषि यादव पिता विश्वेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी दयानंद आर्य नगर
दुर्ग को दिनांक 30.01.2022 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड
में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के उप निरीक्षक ब्यास सिंह परमार, महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक 942 मोनिका, आरक्षक जितेन्द्र अवस्थी , टीकम मंडावी की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page