Indian News

Sawan Amavasya 2023 : 2023 में सावन अमावस्या 17 जुलाई, दिन सोमवार को है, सावन अमावस्या  को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं। सावन अमावस्या  के दिन स्नान और दान का बड़ा महत्व है. आइए जानते हैं 2023 में सावन अमावस्या की तिथि, स्नान दान मुहूर्त और महत्व। श्रावण मास की अमावस्या तिथि को सावन अमावस्या के नाम से जाना जाता है,  इसे हरियाली भी कहते हैं। सावन के समय में बारीश का मौसम होता  है, जिससे पृथ्वी पर चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरियाली को प्रकृति यानि माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है. इतना ही नहीं, हरियाली अमावस्या के दिन पेड़-पौधे लगाने से पुण्य लाभ होता है।  इसके अतिरिक्ति आप अन्य आमवस्या की तरह इस दिन भी स्नान और दान करके पुण्य प्राप्त करते हैं। इस दिन भी आप पितृदोष से मुक्ति के उपाय कर सकते हैं.  आइए जानते है इस साल सावन अमावस्या कब है और स्नान दान का शुभ समय क्या है।

पंचांग के अनुसार, 2023 में सावन अमावस्या तिथि का प्रारंभ 16  जुलाई दिन रविवार को रात 10 बजकर 08 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 17 जुलाई सोमवार को देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर होगा. स्नान दान के लिए उदयातिथि मान्य होती है, इसलिए सावन अमावस्या 17 जुलाई 2023 दिन  सोमवार को मनाई जाएगी.




You cannot copy content of this page