Indian News : मुंबई | भोजपुरी इंडस्ट्री से हर रोज किसी न किसी स्टार का एक नया गाना रिलीज होता है। इन गानों में कुछ न कुछ हटकर जरूर होता है। आज कल दर्शक भोजपुरी गानों पर भी जमकर प्यार लुटाते है। अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रैप सॉन्ग भी शामिल हो गए हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अभी तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

43 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस गानें में भोजपुरी एक्ट्रेस आरोही सिंह नजर आ रही हैं, जो कि अंकित के प्यार में होती हैं। आरोही के पिता एक दबंग होते हैं इनसे छुपछुप के दोनों प्यार करते हैं। इसी पर आधारित इस रोमांटिक वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे एक साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।

ब्लॉकबस्टर गीत ‘बजरिया में राजा’ को अंकित के साथ शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसके वीडियो में अंकित अग्रवाल और आरोही सिंह नजर आ रहे हैं। संगीतकार एडीआर आनन्द, गीतकार शिवम यादव हैं। इसके कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। इस गाने को 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसे चार लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

उत्तरप्रदेश के जिला गाजीपुर के रहने वाले अंकित अग्रवाल पिछले 5 सालों से शायरी वाली गायकी कर रहे हैं। वो भोजपुरी के सुपरस्टार समर सिंह को अपना गॉडफादर मानते हैं। अब तक अंकित अग्रवाल के 80 से ज्यादा गाने रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। वेव म्युजिक, अंकित अग्रवाल ऑफिशियल, रागनी फिल्म्स, तानसेन म्युज़िक, केवी एंटरटेनमेंट के साथ और भी कई म्युजिक कंपनियों से उनके गाने रिलीज हुए हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page