Indian News : ननाओ | पश्चिमी जापान में आए भूकंप के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारियों ने भूकंप के खतरे के कारण चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा है। जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में सोमवार को एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किये गये, जिनमें सबसे अधिक 7.6 तीव्रता का भूकंप था। अधिकारियों ने बताया कि वाजिमा शहर में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जबकि मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

भूकंप में कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, ‘‘लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। यह महत्वपूर्ण है कि घरों में फंसे लोगों को तुरंत बचाया जाए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना को भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है, जबकि दमकलकर्मी वाजिमा शहर में आग पर काबू पाने में जुटे हुये हैं। परमाणु नियामकों ने कहा कि क्षेत्र में परमाणु संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Read More >>>> शिवनाथ नदी के तट पर 11 पंडितों ने की महाआरती | Chhattisgarh




सुनामी के कारण समुद्र तटों पर कीचड़ है। जापान मौसम विज्ञान ने सोमवार को इशिकावा में सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन मंगलवार की सुबह चेतावनी वापस ले ली गई। हालांकि, एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और भी भूकंप आ सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन ‘‘जापानी लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।

Read More >>>> हिट एंड रन कानून का विरोध, ड्राइवर-कंडक्टर 3 दिवसीय हड़ताल पर | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page