Indian News : सहारनपुर | सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है | 64 वर्षीय बुजुर्ग काे पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई | पुलिस के मुताबिक, नानौता थाना पुलिस को एक 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के संबंध सूचना मिली थी | पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया | मृतक की पहचान गुडम्ब गांव के रूपचंद के रूप में हुई |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज की गई | जिसमें मृतक के बड़े बेटे हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू को नामजद किया गया था | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया | पूछताछ पर आरोपी ने मृतक की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की | आरोपी ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया |

Read More >>>> धान खरीदी केंद्र में कर्मचारी ने किसान से ली रिश्वत…

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page