Indian News : आगरा | एटा के समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व विधायक रामेश्‍वर यादव (Former SP MLA Rameshwar Yadav) को गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्‍टर एक्‍ट में आगरा से अरेस्‍ट कर लिया है। रामेश्‍वर यादव सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के करीबी माने जाते हैं। उनके ओर उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ जिला प्रशासन अवैध कब्‍जों के मामले में कई एफआईआर दर्ज कर चुका है।

एटा के अलीगंज से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने सरकारी जमीन जबरन हड़पने को लेकर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) 1986 की धारा 2/3 के तहत में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पूर्व विधायक एक आईपीएस के ससुर भी बताए जाते हैं।

दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में लिखा था कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंग के सरगना हैं। कई स्थानों पर सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है। लोगों में दहशत है। दहशत के कारण कोई बोलने को तैयार नहीं होता है। एफआईआर में जुगेंद्र सिंह यादव इस गैंग के सदस्य बताए गए हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई थी।

दरअसल, विधानसभा चुनावों 2022 में रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज विधानसभा से और जुगेंद सिंह यादव एटा सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे। दोनों हार गए थे।

You cannot copy content of this page