Indian News : मुरादाबाद | सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। करीब 20 दिन पहले किडनी में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 6 दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे मिलने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। उनका जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ था। 1974 में उनका सियासी सफर शुरू हुआ। डॉ. बर्क पार्लियामेंट में सबसे बुजुर्ग सांसद थे। उन्हें यूपी में बड़े मुस्लिम नेता के रूप में जाना जाता था। वह 5 बार के सांसद और 4 बार विधायक रहे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

30 जनवरी को सपा ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। 16 प्रत्याशियों में डॉ. बर्क को भी जगह मिली थी। 57 साल के सियासी सफर में वह अपने आक्रामक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे। मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन ने शफीकुर्रहमान बर्क पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा,”डॉ. बर्क का जाना, हमारी पार्टी के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। देश से एक बहुत बड़ा नेता इस दुनिया से रुख़सत हो गया। जिसने कभी किसी से डरकर काम नहीं किया। आज वो नेता हमें छोड़कर चले गए। अब पूरे मुल्क के अंदर इतने बहादुर, बोल्ड और ईमानदार नेता बहुत कम हैं। उनके खानदान वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।

Read More >>>> तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में बड़ा हादसा, 1 जवान की मौत….| Bihar

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page