Indian News

मुंबई एयरपोर्ट( mumbai airport) पर सोमवार को लैंडिंग के समय स्पाइसजेट बोइंग 737-800 के विमान का टायर फट गया। इसके बाद दिल्ली से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खास बात यह थी कि विमान के कैप्टन को भी प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी का पता नहीं चला।

विमान के कप्तान का कहना है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में सब कुछ सामान्य था। उन्हें फ्लाइट में कुछ भी खराबी महसूस नहीं हुई। विमान की लैंडिंग के समय किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं

स्पाइसजेट की उड़ान SG-8701 सुबह 7:30 बजे रवाना हुई थी

दिल्ली से मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान SG-8701 सुबह 7:30 बजे रवाना हुई थी। तकरीबन 9 बजे यह फ्लाइट मुंबई पहुंची थी। स्पाइसजेट का बोइंग 737-800 विमान मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे नंबर 27 पर उतर ही रहा था, उसी दौरान विमान का टायर फट गया। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट ( mumbai airport) मुख्य रनवे को कुछ देर के लिए निरीक्षण के लिए बंद करना पड़ा।

You cannot copy content of this page