Indian News : स्पाइसजेट का एक विमान लैंडिंग करने से ठीक पहले तूफान में फंस गया। इस वजह से 40 यात्रियों के घायल हो गए। बताया जाता है कि विमान मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन विमान बोइंग बी737 को रविवार को उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा। विमान में झटके लगने से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिर गया। इस वजह से 40 यात्री घायल हो गए।

SpiceJet plane stuck in storm : स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि ‘‘एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान एसजी-945 संचालित करने के दौरान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी उसे समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं हैं।’’

विमान के अंदर मची अफरा तफरी




SpiceJet plane stuck in storm : बता दें कि इस घटना की वजह से विमान के अंदर अफरातफरी मच गई। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि बाद में विमान को दुर्गापुर में सुरक्षित उतार लिया गया। घायल यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है।

विमानन कंपनी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सभी घायल यात्रियों को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि विमान के दुर्गापुर में उतरने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

You cannot copy content of this page