Indian News : हजारीबाग | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। हजारीबाग में पीएम मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अब वो आदिवासियों से संवाद के लिए पहुंचे हैं। हजारीबाग के मटवारी मैदान में परिवर्तन महारैली हो रही है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

परिवर्तन रैली में अपने संबोधन की शुरुआत पीएम ने जय जौहार से की। पीएम ने कहा कि झारखंड के विकास में कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन सबसे बड़ी बाधा है। राज्य का विकास तभी होगा जब ये सत्ता से हटेंगे।पीएम ने कहा कि झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई की नहीं है। ये रोटी-बेटी-माटी को बचाने की लड़ाई है। जेएमएम और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।




Read more>>>>नगा समुदाय के दो पक्षों के बीच गोलीबारी….| Manipur

कांग्रेस ने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए आदिवासियों की पहचान मिटा दी। सारी योजनाएं, सारी सड़कें एक ही परिवार के नाम पर है। ऐसी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। बीजेपी वो पार्टी है,जिसने झारखंड का सपना देखा भी और उसे पूरा भी किया।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page