Indian news : उन्नाव | नवाबगंज टोल प्लाजा पर बारात से लौट रही गाड़ियों ने बिना फास्ट टैग ही जबरन जाने की कोशिश की तो बवाल हो गया। कई गाड़ियों में भरे बाराती सड़क पर उतरे तो शादी करके पहली बार अपने ससुराल जा रही दुल्हन भी पीछे नहीं रही। दुल्हन भी सड़क पर आ गई। इसके बाद टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ टोल वालों ने भी बारतियों पर हमला किया तो बाराती महिलाएं चीखती चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों के जुटने के बाद बाराती निकल भागे। घटना में सात टोल कर्मचारी घायल हुए हैं। टोल प्रशासन की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य वीडियो को सहारे आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बताया जाता है कि टोल प्लाजा पर लखनऊ की तरफ से चार गाड़ियों से बाराती नवाबगंज टोल पर पहुंचे थे। सभी बारात से लौट रहे थे। आरोप है कि किसी भी गाड़ी में फास्ट टैग नहीं था। टोल कलेक्टर ने नियमों के अनुसार दोगुना टैक्स की बात कही तो रुपये देने से मना कर दिया और गाड़ी जबरन निकालने लगे। टोल कर्मियों ने रोका तो एक दर्जन से अधिक बाराती अपनी गाड़ियों से बाहर आ गए और विवाद बढ़ गया।

दूल्हे के साथ दुल्हन भी सड़क पर आ गई। विवाद बड़ा तो गाड़ियों में रखे लाठी-डंडे निकालकर कर्मियों को हमला कर दिया। टोल वालों ने भी आसपास रखे ईंट और पत्थरों से हमले की कोशिश की तो अफरातफरी मच गई। बारात में शामिल महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं।

You cannot copy content of this page