Indian News : कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है। सर्विस राइफल (AK-47) से खुद पर फायरिंग की है। मौके पर खून ही खून बिखरा मिला।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

वारदात के बाद खदान में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर सूचना कुसमुंडा थाने को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

Read More >>>> बेटी ने अपना लिवर डोनेट कर पिता की बचाई जान….| Chhattisgarh

Leave a Reply

You cannot copy content of this page