Indian News : ग्वालियर। ग्वालियर में पत्नी ने अपने पति का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे वह घायल हो गया। पत्नी को गुस्सा इस बात पर आया था कि उसके पति ने अपने मां का अस्पताल में इलाज कराया था। पत्नी ने पति को यहां तक बोल दिया कि अगर वो दुबारा मां के पास गया तो उसकी जान ले लेगी। घटना गोला मंदिर थाना क्षेत्र के जडेरुआ पिंटो पार्क की है। घायल पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने इसकी शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार कॉलोनी निवासी 38 साल के लोकेन्द्र सिंह कुशवाह रिटायर्ड आर्मी जवान है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

अभी वह पिंटो पार्क पर एक मकान का निर्माण करा रहा है। वह अपनी पत्नी कल्पना के साथ मकान का काम देखने के लिए जा रहे थे। बाइक पर चलते चलते उसकी पत्नी कल्पना ने उसके मां के ऑपरेशन के बारे में पूछा तो उसने बता दिया कि ऑपरेशन के पैसे उसने दे दिए है। इतना सुनते ही पत्नी भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने समझाने का प्रयास किया तो वह विवाद करने पर उतर आई। इसी बीच पास पड़ा पत्थर लेकर उसके सिर में मार दिया। पत्थर लगते ही खून बहने लगा।

Read More >>>> देवर ने की भाभी की पिटाई, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान……|

घटना के बाद कल्पना ने धमकी दी कि अगर माता-पिता के पास आगे से गए तो वह उसकी जान ले लेगी। तभी वहां पत्नी को छोड़ घायल लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा और उसकी शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page