Indian News : कोरबा | चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है | इसका नमूना कोरबा जिले में देखने को मिला | जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया | चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई की और चोर भाग निकले |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है | जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी | इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया | जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए | चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया |

इस बीच चोरों पर दुल्हन की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया | चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे | शादी में शामिल होने आए बहुत से लोगों को होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई |

You cannot copy content of this page