Indian News : भोपाल। देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में शीतलहर और बारिश के साथ कड़कती हुई ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां इंदौर-भोपाल में आज से धूप खिलेगी। वहीं, जबलपुर-शहडोल में बादल छाए रहेंगे। दरअसल, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के आसपास बना चक्रवात कमजोर पड़ा है, जिसकी वजह से शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिखेगा।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

हालांकि राजधानी भोपाल में धूप दिखेगी, लेकिन भोपाल के आसपास कोहरा छाया हुआ है।  मौसम विभाग ने जानकारी दी है, कि भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों से बादल छंटगे। वहीं, अब रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तूफान मिचौंग अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

Read More >>>> Horoscope 08 December 2023 : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल……

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page