Indian News : पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नेट सीवर ने अपनी टीममेट कैथरीन ब्रंट के साथ शादी कर ली। दोनों ने  29 मई को शादी की और हमेशा साथ रहने का फैसला किया। इसा गुहा नाम की ब्राडकास्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।





बता दें कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली थी। दोनों 2017 से साथ रह रहे हैं। दोनों की शादी सितंबर 2020 में होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इनकी शादी टल गई। अब इन दोनों ने शादी ने शादी कर ली है। दोनों महिला खिलाडियों ने महिला विश्व कप 2017 की जीत में अहम भूमिका निभाई थीं। फील्ड पर दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

इन महिला खिलाड़ियों ने भी किया है समलैंगिक विवाह

नेट सीवर और कैथरीन ब्रंट से पहले भी कुछ महिला क्रिकेटर्स आपस में शादी कर चुकी हैं। साल 2017 में न्यूजीलैंड की वूमेन्स क्रिकेटर्स एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू ने शादी कर ली थी। जुलाई 2018  में साउथ अफ्रीका की डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने शादी की थी। 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलियाई निकोला हेनकॉक समलैंगिक विवाह बंधन में बंध गई थी।

You cannot copy content of this page