Indian News : कोहिमा | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 16 जनवरी को तीसरा दिन है। राहुल ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत की। राहुल द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां हाईस्कूल जंक्शन पर सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।
सोमवार (15 जनवरी) को यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने सुबह इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। यात्रा रात नगालैंड पहुंची। राहुल पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम किया। राहुल नगालैंड में पांच जिलों – कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेंगे और रैलियां करेंगे।
Read More >>>> लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक, इन्हें मिल सकती है अहम जिम्मेदारी…
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153