Indian News : नई दिल्ली |  ब्रिटेन का शाही परिवार अपनी सभी चीजों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। उनकी सबसे चर्चित चीजों में से एक है उनका महल। उनके इस महल के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटिश शाही परिवार का महल बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है।

महल को लेकर सामने आई स्टडी

 हर कोई उनके इस महल में एक बार जरूर जाना चाहता है। इस महल को लेकर अब एक स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में अनुमान जताया गया है कि ब्रिटेन के राजशाही परिवार के महल बकिंघम पैलेस को खरीदने या उसमें किराये पर रहने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है बकिंघम पैलेस

world’s most expensive house :  मैक्कार्थी स्टोन की स्टडी के मुताबिक, 775 कमरों वाले बकिंघम पैलेस को खरीदने के लिए आपको 1.3 अरब पाउंड खर्च करने पड़ेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के राजशाही परिवार की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है। यह बिक्री और किराये पर उपलब्ध नहीं है। कोरोना महामारी से पहले की तुलना में इसमें 10 करोड़ पाउंड का उछाल आया है। रिटायरमेंट प्रॉपर्टी डेवलेपर के अनुमान के मुताबिक, 2022 में ब्रिटेन की शाही संपत्तियों की कुल वैल्यू 3.7 अरब पाउंड तक पहुंच गई. 2019 से इसमें 46 करोड़ पाउंड का उछाल आया है। ब्रिटेन की शाही संपत्तियों में महल और लॉज हैं जो देश भर में फैले हुए हैं।

26 लाख पाउंड हो सकता है हर महीने का किराया

world’s most expensive house :  स्टडी से यह भी पता चला है कि, अगर राजशाही परिवार कभी बकिंघम पैलेस को किराए पर देना चाहे तो इसका किराया हर महीने 26 लाख पाउंड हो सकता है। ये आंकड़ें हर प्रॉपर्टी के साइज, उसके कमरों की संख्या और लोकेशन के रिव्यू पर आधारित हैं।

स्टडी के लिए रिव्यू की गई कोई भी प्रॉपर्टी बिक्री या किराए के लिए उपलब्ध नहीं है। राजशाही संपत्ति हाउस ऑफ विंडसर की निजी संपत्ति नहीं है। ये ब्रिटेन की संपत्ति है, जो ट्रस्ट के तहत चलती है। यह स्टडी ऐसे समय में सामने आई है, जब ब्रिटेन में क्वीन की प्लैटिनम जुबली के जश्न की तैयारियां चल रही हैं।

You cannot copy content of this page