Indian News : चेन्नई | gifts 100 cars to employees यहां की एक आईटी कंपनी Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल कंपनी के मालिक ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कर्मचारियों के हित और खुशी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। सभी कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कंपनी की कार गिफ्ट की गई है।

gifts 100 cars to employees Ideas2IT के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम ने बताया, “हमारी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दी है। कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।”

वहीं Ideas2IT के संस्थापक और अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन ने कहा कि कर्मचारियों ने कंपनी को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किए हैं। ये कार उन्हें कंपनी की ओर से नहीं मिल रहा है बल्कि उन्होंने इसे अपनी मेहनत से कमाया है।




विवेकानंदन ने कहा, ”सात-आठ साल पहले हमने वादा किया था कि जब हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे तो हम अपनी संपत्ति साझा करेंगे. इन कर्मचारियों को कार देकर पुरस्कृत करना कंपनी का पहला कदम है। जल्द ही कंपनी कर्मचारियों के लिए निकट भविष्य में इस तरह की और कदम उठाएगी।”

गिफ्ट मिलने के बाद कर्मचारियों ने कहा, ”कंपनी की ओर से गिफ्ट मिलना हमेशा अच्छा लगता है। कंपनी हर मौके पर सोने के सिक्के, आईफोन जैसे उपहारों से अपनी खुशियां बांटती है। कार हमारे लिए बहुत बड़ी चीज है।”

You cannot copy content of this page