Indian News : रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर प्रवास पर जाएंगे। वे रायपुर से दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से रवाना होकर आज सवेरे आठ बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। जिसके बाद अंबिकापुर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विश्व रेडक्रॉस दिवस आज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सभी रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमें संकटग्रस्त लोगों की मदद एवं उनके जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए। रेडक्रॉस बिना किसी भेद-भाव के विश्वभर में मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहा है। रेडक्रॉस का सेवाभाव और समर्पण सबके लिए अनुकरणीय है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page