Indian News

Today Horoscope 19 March 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 मार्च को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में शुक्र व राहु, मंगल मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, चंद्रमा शाम तक मकर राशि में इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहां पर शनि के साथ विषयोग का निर्माण करेंगे। शनि कुंभ राशि में, गुरु बुध, और सूर्य मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।




मेष राशि- व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ आय के नवीन साधन भी बन रहे हैं। थोड़े भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। लेकिन थोड़ी दूरी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य सुधार। । लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अनजाना भय सताएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि – आप धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। स्वास्थ्य में शाम तक सुधार हो जाएगा या शाम तक धीरे-धीरे होने लगेगा। प्रेम – संतान की स्थिति मध्यम है व व्यापार आपका सही चलने लगेगा | काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्य व चीजें शाम से पहले निपटा लें। उसके बाद मध्यम समय शुरू हो जाएगा। वाहन धीरे चलाना पड़ेगा वरना दुर्घटना का योग बनेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ होगा।


सिंह राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेकिन उनके स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम । किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नीली वस्तु का दान करें।


कन्या राशि- शत्रु का पराजय होगा । गुण- ज्ञान की प्राप्ति होगी । कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बाकी स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम । व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें ।


तुला राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कलह से बचें। खासकर घरेलू कलह । स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप की समस्या हो सकती है ।। प्रेम-संतान ठीकठाक है व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


धनु राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान ठीक ठाक । व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- वाणी में नियंत्रण रखें। कुटुंबों के सुख में बाधा मिलेगी। निवेश करने से धन हानि का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मुख रोग से बचिए। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि – ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे बढ़ता-घटता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान गणेश को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि – सिरदर्द व नेत्रपीड़ा। सिर या आंखों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें और उनका जलाभिषेक करें।

You cannot copy content of this page