Indian News

Today Horoscope 4 January 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 जनवरी को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य ।

ग्रहों की स्थिति-

राहु मेष राशि में, मंगल और चंद्रमा वृषभ राशि में। केतु तुला राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में। शुक्र और शनि मकर राशि में। बृहस्पति मीन राशि में। मंगल और बुध वक्री गति से चल रहे हैं।


राशिफल-


मेष राशि- वाणी संयमित रखें और निवेश न करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।


वृषभ राशि-क्रोध से बचें बाकि आकर्षक रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता होगी। प्रेम – संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।


कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक रूप से समय अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। लाल वस्तु का दान करें।


तुला राशि- जोखिम भरा समय । परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार ठीकठाक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन आनंद में गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम संतान व व्यापार अच्छा । लाल वस्तु पास रखें।


धनु राशि- शत्रुओं परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम । बजरंगबाण का पाठ करें शुभ होगा।


मकर राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध और अति भावुकता से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- भौतिक सुख-सपंदा में वृद्धि लेकिन परेशानी बनी रहेगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। रक्तचाप अनियमित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम संतान की स्थिति ठीकठाक । व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान ठीकठाक है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

You cannot copy content of this page