Indian News : आज 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे (good friday) है। ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व है। ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार (festival) को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे। इसी वजह से ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे ( good friday)के दिन प्रभु ईशु के बलिदान को याद करते हैं।

इस दिन को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे ( black friday)या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। इस दिन इसाई धर्म के लोग यीशु मसीह के क्रूस को याद करते हैं। ये दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद ही खास होता है।

गुड फ्राइडे का इतिहास ( good friday history)




गुड फ्राइडे ( good friday)को मनाने के पीछे की मान्यता है कि लगभग दो हजार साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा मसीह लोगों को एकता, अंहिसा और मानवता का उपदेश देते थे। उस दौरान लोग उन्हें ईश्वर( god) मानने लगे थे। लेकिन कुछ लोग ईसा मसीह से चिढ़ते थे। ऐसे लोग धार्मिक अंधविश्वास को फैलाने में विश्वास रखते थे।

गुड फ्राइडे नाम ( good friday name) क्यों पड़ा?

जिस दिन ईसा मसीह पर आरोप लगाकर उन्हें सूली पर चढ़ाने की सजा दी गई और उनकी मौत( death) हुई, उस दिन को हर साल गुड फ्राइडे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे( good friday) भी कहा जाता है। इस दिन को गुड फ्राइडे ( good friday) कहने का कारण था कि लोग इसे एक पवित्र दिन मनाते हैं।

You cannot copy content of this page